डरो नही विचार करो , दंभ पर सशक्त वार करो |
सजल सपनो को आज़ाद कर, जीवन को साकार करो ||
क्यों कि अंतर आत्मा को जो जगाएगा वही परिवर्तन लाएगा ||
आगे बढ़ो , स्वतंत्र हो , शहीदों क़ी कीर्ति का गान करो |
ज़िम्मेदारियों से भागो मत , संतुष्ठी का सोपान करो |
क्यों कि जो भारतीय , भारतीयता समझ जायगा , वही परिवर्तन लाएगा ||
भीतर - बाहर क़ी लड़ाइयाँ ख़त्म कर , एक होने का जतन करो |
नैतिकता का पालन कर , बाँटने वाली शक्तियों का ध्वंस-पतन करो ||
क्यों जो भारतीय ,दूसरे भारतीय के दुख पर अश्रु बहाएगा ,वही परिवर्तन लाएगा ||
क्रोध को भूलो मत ,पर साथ -साथ स्रजन कि दिशा में नव निर्माण करो |
प्रश्न करो पालकों से , और उत्तर मिलने तक उनका जीवन हाड़ करो ||
क्यों कि जो भारतीय , प्रश्न करना सीख जायगा , वही परिवर्तन लाएगा ||
जोड़ते जाओ हाथों से हाथ , मानव श्रंखलाएँ तैयार करो |
जाति, धर्म , जिला , राज्य से पहले , भारत माँ से प्यार करो ||
क्यों कि जो भारतीय , अखंडता का महत्व समझ जायगा , वही अखंड भारत बनाएगा, वही परिवर्तन लाएगा ||
"ज़य अखंड भारत "
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
1 comment:
Well said..jo ye sab karega..wahin parivartan laayega..
Post a Comment